लखीमपुर-खीरी में 108 श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन:समाज के कल्याण, गो रक्षा और स्वस्थ जीवन की कामना करना उद्देश्य

Nov 15, 2026 - 17:18
0
लखीमपुर-खीरी में 108 श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन:समाज के कल्याण, गो रक्षा और स्वस्थ जीवन की कामना करना उद्देश्य
लखीमपुर-खीरी में राजापुर स्थित प्राचीन वीर बाबा हनुमान मंदिर में 30 जुलाई से चल रहे 108 श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन 15 नवंबर को हुआ। चार महीने तक चले इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज के कल्याण, गो रक्षा और सभी के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना करना था। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने मानस पाठ में भाग लिया। समापन अवसर पर पूर्व आईएएस रुद्रप्रताप सिंह और उनकी पत्नी मीरा सिंह सहित जिले के व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में 25 हवन कुंड बनाए गए, जिनमें 108 लोगों ने हवन किया। आचार्य महंत प्रमोद महाराज, देवकली आश्रम के आचार्य अनूप महाराज, आचार्य सत्यम, सत्यप्रकाश शुक्ला, विकास त्रिवेदी, अरविंद, सच्चिदानंद, रुपेश शर्मा, रजत बाजपेई, आदर्श, हरिओम, गोपी गुप्ता और 108 यजमानों के सहयोग से हवन संपन्न हुआ। आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि यह यज्ञ जिले की उन्नति और हिंदू जागरण में उपयोगी साबित होगा। आयोजन में सैकड़ों समाजसेवी मौजूद रहे। चार महीने तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन रामचरितमानस पाठ के दौरान राम नाम का पाठ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User