बलिया के पेंशनर पार्क में जनसुविधाएं लगाई गईं:ONGC के सहयोग से दो हाईमास्ट लाइट, आरओ वाटर कूलर और पांच बेंचें लगाईं

Nov 17, 2026 - 14:39
0
बलिया के पेंशनर पार्क में जनसुविधाएं लगाई गईं:ONGC के सहयोग से दो हाईमास्ट लाइट, आरओ वाटर कूलर और पांच बेंचें लगाईं
बलिया के जिला कोषागार परिसर स्थित पेंशनर पार्क में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जनसुविधाएं शुरू की गईं। ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन, देहरादून के सीएसआर सहयोग से आरुही विकास संस्थान (AVS), लखनऊ ने ये सुविधाएं लगवाईं। पार्क में दो हाईमास्ट लाइट, एक आरओ वाटर कूलर और पांच स्टील की थ्री-सीटर बेंचें लगाई गईं। इनसे पार्क आने वाले वरिष्ठ पेंशनरों और आम नागरिकों को रोशनी, पीने का पानी और बैठने की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने आरुही विकास संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश सिंह, संस्थान प्रमुख एवं ट्रेजरर कैलाशी देवी, लवकुश सिंह और संस्थान के रीजनल हेड लवकुश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद पेंशनरों ने संस्थान के पदाधिकारियों के काम की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि सीएसआर के तहत ऐसे कामों से सार्वजनिक जगहों पर बुनियादी सुविधाएं बढ़ती हैं और आम नागरिकों, खासकर वरिष्ठजनों को लाभ मिलता है। आरुही विकास संस्थान ने इस काम में सहयोग के लिए ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन, देहरादून का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User