पिता की डांट से नाराज किशोरी ने दी जान:दूसरे के प्रोफाइल पर फोटो देख नाराज हुए थे पिता, चूहा मारने की दवा खाई

Nov 17, 2026 - 14:39
0
पिता की डांट से नाराज किशोरी ने दी जान:दूसरे के प्रोफाइल पर फोटो देख नाराज हुए थे पिता, चूहा मारने की दवा खाई
जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना में पिता की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फोटो देख नाराज हुए थे पिता जानकारी के अनुसार, ग्राम मुहाना निवासी करिश्मा (16) की फोटो किसी अन्य व्यक्ति की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगी हुई थी। सोमवार रात जब इस बात की जानकारी उसके पिता को हुई, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए करिश्मा को डांट दिया। बताया जा रहा है कि पिता की इस डांट से करिश्मा काफी आहत हो गई और रात में ही घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम कुछ देर बाद जब करिश्मा की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घबराए परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किशोरी को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User