बलिया में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य:बुजुर्गों को बांटे कंबल और फल, स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
बलिया के गड़वार में नगर पंचायत रेवती निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामपूजन तिवारी की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य योगी द्वारा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर प्रभावती देवी को सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के बीच कंबल एवं फल वितरित किए गए। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि प्रभावती देवी सदैव समाज के लोगों के सहयोग और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में कमला प्रसाद मिश्रा, कर्मवीर तिवारी, अभिषेक तिवारी, नवीन सिंह, आलोक तिवारी, नीलम, प्रियंबदा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)