बलिया में सुबह तक छाया रहा हल्का कोहरा:धूप निकलते ही मौसम हुआ साफ, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

Nov 12, 2026 - 08:47
0
बलिया में सुबह तक छाया रहा हल्का कोहरा:धूप निकलते ही मौसम हुआ साफ, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड
बलिया में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसका असर करीब 6:45 बजे तक दिखाई दिया। इसके बाद धूप निकलने से कोहरा छंट गया और मौसम साफ हो गया। सुबह करीब 7 बजे तक आसमान में हल्के बादल भी नजर आए। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। 18 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान मौसम के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से फिलहाल कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं है। सुबह घर से निकलने वाले पहनने लगे गर्म कपड़े सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। घर से सुबह निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। सुबह टहलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को भी ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User