चौकी में विस्फोट में 6 दिन बाद भी सुराग नहीं:6 नवंबर को वसुंधरा चौकी में हुआ था धमाका, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Nov 12, 2026 - 08:47
0
चौकी में विस्फोट में 6 दिन बाद भी सुराग नहीं:6 नवंबर को वसुंधरा चौकी में हुआ था धमाका, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में 6 नवंबर की रात हुए धमाके की जांच में 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। गाजियाबाद पुलिस के अलावा एनआईए समेत कई एजेंसियां जुटी हैं। गाजियाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच, यूपी एटीएस के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं। 10 किमी के दायरे में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन धमाका कैसे हुआ और किसने किसा इस बारे में सभी टीमें खाली हाथ हैं। धमाके के बाद मौके पर मिले साक्ष्यों को गाजियाबाद पुलिस ने कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है, जहां से 25 नवंबर तक ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है। पहले इन्हें आगरा की लैब भेजा जाना था, लेकिन वहां मरम्मत कार्य के चलते कन्नौज भेजा गया है। गाजियाबाद पुलिस निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब के अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए है। एटीएस और एनआईए भी कर रहीं हैं जांच इस मामले में वसुंधरा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 8:50 बजे वह चौकी पर मौजूद थे। तभी चौकी के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। जिसके बाद लखनऊ से एटीएस के डीआईजी अभिषेक यादव और एनआईए की टीम भी पहुंची। पुलिस को ऐलिवेटिड रोड पर जो लावारिस हालत में दिल्ली नंबर की स्कूटी मिली थी उससे भी सुराग नहीं मिल सका है। अब जांच एजेंसी सिर्फ सिर्फ फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। यह बिंदू हैं महत्वपूर्ण धमाका कैसे हुआ और किसने किया? जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि चौकी पर धमाका करने का मकसद क्या था। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके जरिए सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश तो नहीं की गई। घटना के समय चौकी पर ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। आसपास भीड़भाड़ वाला बाजार भी नहीं है। 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं। थाना पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही भी सामने आई है, जहां सीसी टीवी खराब मिले हैं। आतंकी संगठन के दावे की भी जांच धमाके के बाद 'Ghazi 2' नाम के एक्स अकाउंट से एक वीडियो और लेटरहेड पोस्ट किया गया था। इसमें 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, इस संगठन के नाम और उसके दावे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि यह संगठन वास्तव में सक्रिय है या किसी ने इसके नाम का इस्तेमाल किया है। यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति भारत में है या विदेश में। वीडियो धमाके से पहले बनाया गया था या बाद में, इसकी भी पड़ताल हो रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक, सोशल मीडिया अकाउंट और जिम्मेदारी लेने के दावे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। 6 दिन बाद भी धमाके की वजह और इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User