बलरामपुर में पटाखा बाजारों पर रहेगी नजर, अग्निशमन विभाग ALERT:SP ने दमकल वाहनों और उपकरणों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Nov 04, 2026 - 15:22
0
बलरामपुर में पटाखा बाजारों पर रहेगी नजर, अग्निशमन विभाग ALERT:SP ने दमकल वाहनों और उपकरणों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
बलरामपुर में दीपावली पर आग लगने की घटनाओं को रोकने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। SP मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दमकल वाहनों और जरूरी उपकरणों को तैयार रखने के साथ ही पटाखा बाजारों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। दमकल वाहनों और उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश बुधवार दोपहर करीब एक बजे SP ने जिले में तैनात अग्निशमन कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। SP ने सभी अग्निशमन केंद्रों पर दमकल वाहनों और अग्निशमन उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पानी और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें अग्निशमन कर्मी SP ने निर्देश दिया कि दीपावली के दौरान सभी अग्निशमन कर्मी सतर्क रहें। आग लगने की सूचना मिलते ही बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करें, ताकि आग को फैलने से पहले नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा पटाखा बाजारों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। अग्निशमन कर्मियों को आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और आग से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर जोर SP ने अग्निशमन कर्मियों को आपसी समन्वय और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियां निभाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान आग की घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User