बरेली हिंसा : मौलाना तौकीर रजा की जमानत पर सुनवाई:कोतवाली में दर्ज FIR मामले में हाईकोर्ट में पेश की जाएंगी दलीलें
बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा के बाद तौकीर रजा के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे। कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और जमानत की मांग को लेकर तौकीर रजा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
इसी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दूसरे मामले में तौकीर रजा को जमानत देने से इंकार कर दिया था। फतेहगढ़ जेल में बंद है तौकीर रजा
बरेली में हिंसा भड़काने का कथित मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली के बारादरी, कोतवाली, कैंट, किला और प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की थी। उसका तर्क था का राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उसे फंसाया गया है। एक याचिका 5 जून को हुई थी खारिज
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। यह बरेली हिंसा से जुड़ी एक अन्य एफआईआर का मामला था।तौकीर रजा व अन्य के मामलों को कंपाइल कराके कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने फैसला सुनाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया गया था कि 26 सितंबर को बरेली में नमाज के बाद हिंसा सुनियोजित थी। शहर में कई स्थानों पर आगजनी, फायरिंग और पुलिस पर हमले किए गए। हिंसा के पीछे तौकीर रजा की मुख्य भूमिका थी। हिंसा से जुड़े 10 मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी में मौलाना तौकीर रजा नामजद है। पुलिस ने उसे हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है। बचाव पक्ष की दलीलें नहीं आई थी काम
बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि तौकीर रजा को राजनीतिक दबाव में फंसाया गया है। आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज कर दी। अब पढ़िए बरेली हिंसा के बारे में..
‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद से भड़का था मामला
दरगाह आला हजरत परिवार के सदस्य और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद 26 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। जबकि उस समय जिले में BNS की धारा 163 लागू थी। प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद तौकीर रजा ने वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को चुनौती दी थी कि धरना हर हाल में होगा। उन्होंने कहा था, “अगर हमारे लोगों को रोका गया तो जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।” नमाज के बाद भड़की हिंसा, पुलिस पर पेट्रोल बम और फायरिंग
26 सितंबर को जुमा की नमाज के बाद शहर में कई जगहों पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी और इस्लामिया ग्राउंड की ओर कूच करने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल लोगों ने पेट्रोल बम और फायरिंग की। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस का वायरलेस व गन भी लूट लिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। अब तक दर्ज हुए 12 मुकदमे, 10 में पुलिस वादी
बवाल के बाद पुलिस की ओर से पांच थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें पांच कोतवाली, दो बारादरी और एक-एक किला, प्रेमनगर व कैंट थाने में हैं। इसके अलावा एक मुकदमा एक पत्रकार ने दर्ज कराया था, जिसकी आंख कवरेज के दौरान पत्थर लगने से घायल हो गई थी। अब जानिए तौकीर रजा के बारे में...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)