फतेहपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 18 वाहनों के चालान:1.80 लाख जुर्माना, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Nov 25, 2026 - 08:00
0
फतेहपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 18 वाहनों के चालान:1.80 लाख जुर्माना, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
फतेहपुर में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार रात 2 बजे तक विशेष ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान चलाया। इस दौरान जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की गई। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के ई-चालान किए गए। इन पर कुल 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीमों ने संदिग्ध चालकों और वाहनों की गहन जांच की। शराब या अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नशे में वाहन न चलाने की अपील यातायात पुलिस के अनुसार, जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। नशे में ड्राइविंग से चालक के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने सभी से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने सहित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User