राजभर बोले- अखिलेश को मुस्लिम वोट छिटकने का डर:कांग्रेस का तंज- ओवैसी बरसाती मेंढक, चुनाव में टर्र-टर्र करने आते हैं

Nov 25, 2026 - 10:44
0
राजभर बोले- अखिलेश को मुस्लिम वोट छिटकने का डर:कांग्रेस का तंज- ओवैसी बरसाती मेंढक, चुनाव में टर्र-टर्र करने आते हैं
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मंत्री ओपी राजभर ने सपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर कहा कि अखिलेश यादव घबराए हुए हैं। उन्हें मुस्लिम वोट छिटकने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा- ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में 5 में से 4 मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए। यह संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर? इतनी बेचैनी क्यों है मित्र? इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "चंद्रशेखर और ओवैसी को सरकार संरक्षण दे रही है। जहां-जहां चुनाव आते हैं, वहां-वहां बरसाती मेंढक की तरह ओवैसी साहब टर्र-टर्र करने क्यों पहुंच जाते हैं?"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User