बड़ौरी टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता:सड़क सुरक्षा पखवाड़े में बांटे पंपलेट, यातायात नियमों का पालन करने की अपील

Nov 25, 2026 - 11:00
0
बड़ौरी टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता:सड़क सुरक्षा पखवाड़े में बांटे पंपलेट, यातायात नियमों का पालन करने की अपील
फतेहपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत बड़ौरी टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और एआरटीओ संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव और प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट विद्याधर दाभोलकर और विनीत श्रीवास्तव मौजूद रहे। विद्याधर दाभोलकर ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। राकेश भारद्वाज ने सुरक्षित ओवरटेकिंग और यातायात नियमों के पालन को जीवन रक्षा के लिए जरूरी बताया। इस दौरान हाईवे टीम ने पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User