नेपाल में चमकी जालौन की बेटी नित्या:21 से 24 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता, जीता स्वर्ण पदक
प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत के दम पर जालौन के कालपी नगर की बेटी नित्या मेहरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 21 नवंबर से 24 नवम्बर तक आयोजित इडो नेपाल यूथ योगा अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में नित्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि कालपी नगर और पूरे जनपद जालौन का गौरव बढ़ा है। नित्या मेहरोत्रा, अनुज मेहरोत्रा की पुत्री हैं। उन्होंने योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। उनकी इस सफलता की खबर जैसे ही कालपी पहुंची, परिवारजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नित्या और उनके परिजनों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर गर्व जताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किसी भी मुकाम को हासिल किया नित्या की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। योग और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उनकी इस उपलब्धि से कालपी की अन्य बेटियों को भी योग और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नित्या की इस कामयाबी को नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)