उधम सिंह ने फर्जी एनकाउंटर का डर जताया:राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी, अपराध छोड़ खेती करने की इच्छा जताई

Nov 07, 2026 - 22:11
0
उधम सिंह ने फर्जी एनकाउंटर का डर जताया:राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी, अपराध छोड़ खेती करने की इच्छा जताई
मेरठ के गैंगस्टर उधम सिंह ने फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका जताई है। जमानत पर बाहर चल रहे उधम सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी है। पत्र में उसने कुछ पुलिस अधिकारियों और पुराने विरोधियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उसने आशंका जताई कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। उधम सिंह ने दावा किया कि वह करीब 15 साल तक अलग-अलग मुकदमों में जेल में रहा और कानूनी प्रक्रिया का सामना किया। उसने कहा कि करीब सात साल पहले अपराध की दुनिया से दूरी बना ली थी। अब वह अपनी पैतृक कृषि भूमि पर खेती कर सामान्य जीवन बिताना चाहता है। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसे फिर आपराधिक मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पत्र में उसने कुछ पुलिस अधिकारियों पर पुरस्कार, पदोन्नति और प्रशंसा पाने के लिए फर्जी मुठभेड़ की आशंका भी जताई। उधम सिंह ने पत्र में परिवार की स्थिति का भी जिक्र किया। उसके मुताबिक, उसकी मां करीब 82 साल की हैं और बीमार रहती हैं। पत्नी का हृदय संबंधी ऑपरेशन हो चुका है और बेटी का विवाह होना बाकी है। उसने खुद को परिवार का एकमात्र सहारा बताते हुए जान-माल की सुरक्षा मांगी। उसने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि उसके खिलाफ किसी शिकायत या आरोप पर कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच हो और उसका पक्ष भी सुना जाए। उसने कानूनी प्रक्रिया का पालन कराने और सुरक्षा देने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User