कासगंज के प्रभु पार्क में एक लाख दीप जले:RSS के दीपोत्सव में भक्ति भजनों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कासगंज के प्रभु पार्क में शनिवार शाम 7:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान 1 लाख दीप जलाए गए। कार्यक्रम का आयोजन संघ की कासगंज नगर सामाजिक समरसता गतिविधि के तहत किया गया। एटा विभाग प्रचारक आशुतोष ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद स्वयंसेवकों और नगरवासियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए। भक्ति भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। जय श्रीराम और भारत माता के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान भारत माता की आरती भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सामाजिक समरसता का दिया संदेश आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ना और आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। दीपोत्सव के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में विभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेन्दु शर्मा, जिला प्रचारक आर्येंद्र, नगर प्रचारक आकाश, नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा, सह जिला कार्यवाह विनीत, जिला संघचालक दीपराज, बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, वंश गौड़, सुनील, जमुना प्रसाद, भगवान दास, विवेक गुप्ता और राजीव पचौरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)