बरेली में गोवर्धन पर्व पर विशेष कार्यक्रम:नजराना की वृहद गोशाला में विधायक ने गौमाता का पूजन कर खिलाया गुड़
बरेली के नवाबगंज में गोवर्धन पर्व के अवसर पर 121 विधानसभा नवाबगंज के ग्राम नजराना स्थित वृहद गोशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों और ग्रामीणों ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। साथ ही गौमाता का पूजन कर उन्हें गुड़ खिलाया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. मीनाक्षी गंगवार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गोवर्धन पर्व और गौ-सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में गौमाता के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक सौरभ कटियार, महेंद्र गंगवार, एडीओ पंचायत आशीष भटनागर, एडीओ आईएसबी रोहतास जायसवाल, सचिव भगवा शरण गंगवार, ग्राम प्रधान खेमेंद्र गंगवार और प्रधान रवींद्र गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)