दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत:औरेया में सरसों की फसल देखकर लौट रहा था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
औरैया के अयाना-बीझलपुर मार्ग पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 22 साल के विकास यादव की मंगलवार को चिचौली मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सरसों की फसल देखकर लौट रहा था युवक अयाना का रहने वाला विकास अपने दोस्त संजेश प्रजापति के साथ बाइक से खेत में खड़ी सरसों की फसल देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़ी माता मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अयाना के रहने वाले उमरेश चंद्र, उनके बेटे दीपक और दामाद मनीष सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को CHC अयाना पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में विकास समेत तीन लोगों को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संजेश और उमरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खेती में परिवार की मदद करता था विकास विकास के बड़े भाई मलखान सिंह ने बताया कि विकास अविवाहित था और खेती-किसानी में परिवार की मदद करता था। परिवार में मलखान, शिवपूजन समेत अन्य लोग हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)