बरेली में महिला का कुंडल लूटने वाले का हाफ एनकाउंटर:यक्ष ऐप की मदद से आरोपी की हुई पहचान, आरोपी पर दर्ज है कई मुकदमे

Nov 02, 2026 - 15:00
0
बरेली में महिला का कुंडल लूटने वाले का हाफ एनकाउंटर:यक्ष ऐप की मदद से आरोपी की हुई पहचान, आरोपी पर दर्ज है कई मुकदमे
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। 2 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे एसओजी-2 और फरीदपुर थाना पुलिस की टीम मोहनपुर गांव के पास कच्ची नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे संदिग्ध को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर सीधे तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे दोनों कंधों के सहारे लंगड़ाते हुए ले जाते दिखे। यक्ष ऐप के ‘फेस सर्च’ से खुला था राज 30 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे कैंट थाना क्षेत्र के कमालपुर पालपुर निवासी सुनील अपनी पत्नी ईशु के साथ फरीदपुर ससुराल जा रहे थे। दशमेश ढाबे के पास बाइक सवार बदमाश ने ईशु के कान से सोने का कुंडल झपट लिया था। फरीदपुर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध चेहरे को यूपी पुलिस के अत्याधुनिक 'यक्ष ऐप' पर ‘अपराधी खोजें (चेहरे से खोजें)’ फीचर से मैच कराया। तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान फरीदपुर के बकैनिया निवासी देवराज (28) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। बिना नंबर की बाइक और लूटा गया कुंडल बरामद पकड़े गए बदमाश देवराज के पास से पुलिस ने 32 बोर का एक अवैध तमंचा, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटा गया कुंडल बरामद किया है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का चेसिस नंबर जब ई-चालान ऐप से जांचा गया, तो उसका असली नंबर UP25ED6693 निकला। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। शातिर लुटेरे पर दर्ज हैं 8 संगीन मुकदमे सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवराज शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर बरेली के बारादरी, इज्जनगर और फरीदपुर थानों में लूट, चोरी, अपहरण, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User