पेंशनर्स ने ऑनलाइन बिल जमा करने का विरोध किया:औरैया में डीएम को ज्ञापन दिया, ऑफलाइन सुविधा बहाल करने की मांग की

Nov 02, 2026 - 15:00
0
पेंशनर्स ने ऑनलाइन बिल जमा करने का विरोध किया:औरैया में डीएम को ज्ञापन दिया, ऑफलाइन सुविधा बहाल करने की मांग की
औरैया में सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों पेंशनरों ने ककोर स्थित जिला मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता का विरोध किया और ऑफलाइन व्यवस्था फिर शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी बृजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि चिकित्सा विभाग ने 1 अक्टूबर 2026 से ऑफलाइन चिकित्सा बिल लेना बंद कर दिया है। इससे पेंशनरों को परेशानी हो रही है। कई पेंशनरों के बिल समय सीमा खत्म होने के कारण लंबित हैं। वक्ताओं ने कहा कि 70, 80 और 90 वर्ष के पेंशनरों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं है। उन्हें साइबर कैफे और दूसरी जगहों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पारिवारिक पेंशनर कम पढ़े-लिखे या अशिक्षित हैं, इसलिए उन्हें तकनीकी दिक्कतें भी हो रही हैं। एसोसिएशन ने मांग की कि सभी पेंशनरों की मानव संपदा आईडी (ई-एचआरएमएस) और ऑनलाइन सुविधाएं ठीक से उपलब्ध होने तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल पहले की तरह ऑफलाइन लिए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि जीवित प्रमाण पत्र की तरह चिकित्सा बिल जमा करने के लिए भी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प होना चाहिए। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह, जिला मंत्री हरगोविंद सिंह गुप्ता, रामनाथ त्रिपाठी, बलराम सिंह, नूर हसन, अखिलेश चंद दुबे, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद दुबे, अहीबरन सिंह वर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. रामनरेश तिवारी, सत्येंद्र मोहन सिंह यादव, अशोक कुमार भास्कर, लतीफ शेख खान और एसके चौधरी सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User