आगरा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:हाथरस रोड पर एडीए ने की कार्रवाई, 3500 वर्गमीटर में विकसित हो रही थी कॉलोनी

Nov 25, 2026 - 18:26
0
आगरा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:हाथरस रोड पर एडीए ने की कार्रवाई, 3500 वर्गमीटर में विकसित हो रही थी कॉलोनी
आगरा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बुधवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने छत्ता-द्वितीय वार्ड में हाथरस रोड स्थित आबिदगढ़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। करीब 3500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई एडीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बलराम सिंह कृषि महाविद्यालय के सामने राजेश तोमर, भूरा तोमर व अन्य द्वारा यह कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके लिए प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली गई थी। अवैध कॉलोनी के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में की गई। सहायक अभियंता और अवर अभियंता के नेतृत्व में सुपरवाइजर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सचल दस्ता और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के मुख्य बिंदु

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User