बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत:फर्रुखाबाद में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है

Nov 21, 2026 - 21:50
0
बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत:फर्रुखाबाद में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है
फर्रुखाबाद के नवाबगंज के मंझना मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय हरिनाथ सिंह की मौत हो गई। ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिरकर बस के पहिये के नीचे आ गए। पुलिस बालाजी फिलिंग स्टेशन और मुख्य चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बस की पहचान करने में जुटी है। हरिनाथ सिंह पुत्र मेवाराम नवाबगंज बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। बालाजी फिलिंग स्टेशन से करीब 100 मीटर आगे वह बस को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और बस के पहिये उनके ऊपर से निकल गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और कस्बा प्रभारी गीतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिनाथ खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, तीन बेटे रितेश (30), आलोक (25) और अभिषेक (18) के अलावा चार बेटियां सभ्यता, सुनीता, सरिता और कोमल हैं। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके भाई रामनाथ, नन्हेलाल और राजवीर भी घटनास्थल पर पहुंचे। बड़े भाई रामनाथ पीआरडी में कार्यरत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस की पहचान करने के साथ हादसे की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User