देहरादून की छात्रा प्रेमी की शादी रुकवाने दिल्ली पहुंची:शामली में युवक तीन कारों में बारात लेकर मेट्रो विहार पहुंचा
शामली के कांधला थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक शनिवार शाम शादी के लिए दिल्ली पहुंचा। उसके साथ तीन कारों में बाराती भी थे। शादी की सूचना पर दुल्हन भी अपने तीन सहेलियों के साथ दिल्ली पहुंचकर विवाह मंडप तलाश रही है। युवती का कहना है कि वह युवक के बिना नहीं जी पाएगी। आरोप लगाया कि युवक ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। जानिए पूरा मामला… 19 नवंबर को युवती प्रेमी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची थी। वह प्रेसी से शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक के घर वाले शादी करने से इनकार कर चुके थे। युवती का कहना था कि वह युवक से सात साल से रिश्ते में है। ऐसे में वह उसी से शादी करेगी। विवाद बढ़ता देख युवती ने डायल-112 को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और युवक के परिजनों को एलम चौकी पर बुलाया। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि, युवती प्रेमी से शादी करवाने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने युवकी की शादी करने से साफ मान कर दिया। इसके बाद नाराज युवती एसपी ऑफिस पहुंच गई। वहां उसने लिखित दी, साथ ही एसपी प्रेमी के साथ शादी करवाने की मांग की। पुलिस ने कहा- यह मामला देहरादून में पहले से ही चल रहा है। ऐसे में वहां की पुलिस से मदद लीजिए। इसके बाद युवती देहरादून के लिए लौट गई। इसके बाद उसे सूचना मिला कि शनिवार को युवक बारात लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। युवती अपनी तीन सहेलियों के साथ शादी रुकवाने के लिए दिल्ली पहुंच गई। हालांकि, अभी तक वह विवाह मंडप को तलाश रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)