बस्ती में टेराकोटा के सामान की मांग बढ़ी:2500 रुपये का फाउंटेन आकर्षण बना, दो रुपये के दीये भी पसंद किए जा रहे

Nov 06, 2026 - 09:43
0
बस्ती में टेराकोटा के सामान की मांग बढ़ी:2500 रुपये का फाउंटेन आकर्षण बना, दो रुपये के दीये भी पसंद किए जा रहे
बस्ती के गांधीनगर में सक्सेरिया इंटर कॉलेज के पास दीपावली को लेकर बाजार में मिट्टी के खिलौनों और सजावटी सामान की दुकान सजी है। यहां गोरखपुर से आए एक परिवार की टेराकोटा उत्पादों की दुकान ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। दुकान पर पिता के साथ उनकी दो बेटियां भी सामान बेचने में सहयोग कर रही हैं। उनके हाथों की कारीगरी देखकर ग्राहक भी तारीफ कर रहे हैं। दुकान पर रखा 2,500 रुपए का टेराकोटा फाउंटेन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा डॉल हाउस, सजावटी झूमर, गुल्लक और मिट्टी के दीये भी लोग पसंद कर रहे हैं। मिट्टी के दीये दो रुपए प्रति पीस मिल रहे हैं। ग्राहक सामान की खरीदारी के साथ उसकी बनावट और कारीगरी के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। चार साल से दीपावली पर बस्ती आ रहीं प्रीती गोरखपुर निवासी ग्रेजुएट प्रीती भारती ने बताया कि वह पिछले चार साल से दीपावली पर बस्ती आकर दुकान लगाती हैं। हर साल त्योहार के मौके पर यहां टेराकोटा उत्पादों की बिक्री करती हैं। इस बार भी उन्हें अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। गोरखपुर में तैयार होते हैं टेराकोटा उत्पाद प्रीती ने बताया कि दुकान पर रखे सभी टेराकोटा उत्पाद गोरखपुर में तैयार किए जाते हैं। इसके बाद बस्ती में उनकी पेंटिंग और सजावट की जाती है। इस काम में परिवार के सभी सदस्य मिलकर सहयोग करते हैं। मिट्टी के उत्पादों पर रंगों से की गई सजावट ग्राहकों को पसंद आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User