विवादित जमीन की पैमाइश दीपावली बाद होगी:संत कबीर नगर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर अवैध कब्जे का आरोप, भीड़ के चलते निरीक्षण रुका
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के बैरिहवा में गाटा संख्या 87क की विवादित जमीन की पैमाइश दीपावली के बाद होगी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मेंहदावल मोतीलाल जायसवाल पर अवैध कब्जे का आरोप है। उनका कहना है कि मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जब राजस्व विभाग की टीम नियमानुसार पक्की पैमाइश करेगी और जो भी निर्णय देगी, वह उन्हें मान्य होगा। तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करेगी। निरीक्षण किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और शोर-शराबे के कारण राजस्व टीम काम पूरा नहीं कर सकी। पैमाइशे से पहले अवैध कब्जे का आरोप लगाना गलत है। अभी तहसील प्रशासन ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। दोनों पक्षों को नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से धारा 24 के तहत कार्रवाई की गई है। नोटिस जारी करने के बाद राजस्व टीम पैमाइश करेगी और दोनों पक्षों के हिस्सों के नंबर अलग-अलग तय करेगी। दोनों पक्षों को कहा गया है कि पैमाइश और मामले का निपटारा होने तक विवादित जमीन पर कोई काम न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)