लखनऊ में डीसीएम में घुसी स्कॉर्पियो, युवक की मौत:5 लोग घायल; टक्कर इतनी भीषण कि डीसीएम के 4 चक्के बाहर निकल गए

Nov 06, 2026 - 13:30
0
लखनऊ में डीसीएम में घुसी स्कॉर्पियो, युवक की मौत:5 लोग घायल; टक्कर इतनी भीषण कि डीसीएम के 4 चक्के बाहर निकल गए
लखनऊ के सरोजनीनगर में शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो आगे चल रही डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की मौत हो गई। 5 लोगों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के पिछले 4 चक्के गाड़ी से अलग होकर बाहर निकल गए। स्कॉर्पियो सवार लोग झांसी से अपने घर देवरिया के लिए लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल 6 लोग सवार थे। 5 का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है। कानपुर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे पुलिस के मुताबिक, देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर मझौली निवासी हिमांशु (22), किशोर कुमार (25), सुधीर (23), सतीश (24), हीरा (25) और अच्छे लाल (27) स्कॉर्पियो से झांसी से अपने घर लौट रहे थे। वे कानपुर एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। स्कॉर्पियो किशोर कुमार चला रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे वे सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से उतरकर कानपुर रोड पर पहुंचे। इसी दौरान स्कॉर्पियो आगे जा रही डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। स्कॉर्पियो का गेट काटकर अगली सीट से लोगों को निकाला राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग अंदर फंसे थे। इसके बाद पुलिस ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने स्कॉर्पियो का गेट काटकर चालक और उसके बगल में बैठे हिमांशु को बाहर निकाला। पुलिस सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User