MLC चुनाव के दौरान सेल्समैन बेच रहे थे शराब:आजमगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 51 टेट्रा पैक बरामद, बाइक सीज

Oct 24, 2026 - 13:43
0
MLC चुनाव के दौरान सेल्समैन बेच रहे थे शराब:आजमगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 51 टेट्रा पैक बरामद, बाइक सीज
आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव के मद्देनजर लागू शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे दो सेल्समैन को मुबारकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 टेट्रा पैक देशी शराब, बिक्री से प्राप्त 520 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। 23 अक्टूबर 2026 को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की दुकानें बंद होने का उठाना चाहते थे फायदा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय चौहान (36), पुत्र बाबूलाल चौहान और प्रेमचंद (30), पुत्र मुन्नीलाल के रूप में हुई है। दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। एमएलसी चुनाव के कारण शराब की दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर वे रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेकर आए थे। इसे मोटरसाइकिल पर बोरी में रखकर बम्हौर और अन्य स्थानों पर अधिक कीमत पर बेचने जा रहे थे। शराब की बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बराबर बांट लेते थे। आरोपी संजय चौहान ने पूछताछ में पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में पकड़े जाने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ जीयनपुर थाने में वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं, अवैध शराब की बिक्री में रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुबारकपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 में अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User