बुलंदशहर में बाल दिवस समारोह:अभिषेक वार्ष्णेय बोले- महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर संस्कारवान बनें विद्यार्थी
बुलंदशहर के द गुरुकुल (ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन) में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, गीत और विचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दो मिनट के खेलों के माध्यम से बच्चों को खेल भावना और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया। अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली और उन्हें चॉकलेट व टॉफी भेंट कर बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। विद्यालय प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को संस्कारवान और शिक्षित बनना चाहिए। इस अवसर पर योगिता भटनागर, नेहा शर्मा, फरहीन, मुस्कान गोविल, स्वीडल शर्मा, सुधा शर्मा, श्रद्धा चौहान, हर्ष, काजल, अंजुम, पूजा कुमारी, प्रिया रानी, साधना शर्मा, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, सीमा, मधु, योगेन्द्र और रामदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)