भट्टा व्यापारी की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार:बागपत में पैसों के लेनदेन पर हुआ था विवाद, आरोपी दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड है
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में भट्टा व्यापारी संजीव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा उदयराज और चचेरे भाई सुन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। तीसरा आरोपी आर्यन फरार है। पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर की दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में संजीव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। संजीव मौजूदा प्रधान सुधीर का भाई था। उसका अपने चाचा उदयराज से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। संजीव के भाई राजीव की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस से रिटायर है चाचा, बेटा यूपी पुलिस में कांस्टेबल गिरफ्तार उदयराज दिल्ली पुलिस से रिटायर है। उसका बेटा सुन्नी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और लखनऊ में तैनात है। घटना के समय वह घर आया हुआ था और मारपीट में शामिल था। पुलिस के अनुसार, उदयराज ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर संजीव की हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी आर्यन की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)