छठ महापर्व के पहले वाराणसी स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग:जीआरपी - आरपीएफ ने चलाया अभियान, बिहार, झारखंड जाने वाली ट्रेनों के सतर्कता

Nov 14, 2026 - 14:46
0
छठ महापर्व के पहले वाराणसी स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग:जीआरपी - आरपीएफ ने चलाया अभियान, बिहार, झारखंड जाने वाली ट्रेनों के सतर्कता
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धर्मनगरी वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। त्योहार के मद्देनजर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर ट्रेनों के अंदर तक कड़ी निगरानी प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट राजोले नागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज और सभी प्लेटफॉर्मों पर बारीकी से जांच की। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और यात्रियों के सामानों की भी जांच की। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों के अंदर जाकर भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अराजकता को रोका जा सके। बिहार, झारखंड और बंगाल की ट्रेनों पर विशेष नजर छठ पर्व के कारण पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है। जनरल से लेकर आरक्षित कोचों तक में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बिहार, झारखंड और बंगाल रूट की ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने-उतारने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगातार प्लेटफॉर्मों पर गश्त कर रहे हैं। यात्रियों से सतर्क रहने की अपील चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान न लें। इसके साथ ही, स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दें। अलर्ट मेड में एजेंसियां जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक राजोले नागर ने बताया कि छठ पूजा के कारण ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User