बुलंदशहर में बीकेडीए ने अवैध निर्माण सील किया:गंगेरूवा में 50 वर्ग मीटर का निर्माण बंद कराया, दूसरे मामले में नोटिस दिया

Nov 28, 2026 - 18:29
0
बुलंदशहर में बीकेडीए ने अवैध निर्माण सील किया:गंगेरूवा में 50 वर्ग मीटर का निर्माण बंद कराया, दूसरे मामले में नोटिस दिया
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध निर्माण और अनियोजित विकास के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार शाम करीब पांच बजे कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने एक स्थान पर चल रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया, जबकि दूसरे मामले में वाद दायर कर संबंधित पक्ष को नोटिस तामील कराया। कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण क्षेत्र के ग्राम गंगेरूवा में मदरसे के पीछे शबाना पत्नी समसाद द्वारा करीब 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कराया जा रहा था। बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे इस निर्माण को संज्ञान में लेते हुए प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सील कर दिया। वहीं, विकास क्षेत्र में नसरुद्दीन पुत्र शौकत अली द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के प्रावधानों के तहत वाद दायर किया गया। साथ ही संबंधित पक्ष को विधिवत नोटिस तामील कराया गया। यह कार्रवाई बीकेडीए की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्राधिकरण का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात रहे। उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य न कराएं। साथ ही अवैध कॉलोनियों में भूखंडों की खरीद-बिक्री से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी जगहों पर प्लॉट खरीदने वाले भविष्य में होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई और नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्राधिकरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User