संभल में 1,847 बूथों पर मतदाता सूची के कैंप लगे:दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक, अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को आएगी

Nov 28, 2026 - 18:29
0
संभल में 1,847 बूथों पर मतदाता सूची के कैंप लगे:दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक, अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को आएगी
शनिवार को संभल में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बैठक हुई। जिले के 1,847 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। दोपहर 1 से 3 बजे तक संभल कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रोल ऑब्जर्वर और मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बैठक की। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ली जाएंगी। इनका निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। जिले में कुल 1,847 बूथ और 952 मतदान केंद्र हैं। सत्यप्रिय सिंह ने विधानसभा क्षेत्रवार बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए की तैनाती की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं के विवरण, ईपी और जेंडर रेशियो के साथ 17 से 27 नवंबर तक मिले फार्म-6, 7 और 8 की प्रगति बताई। बैठक में कहा गया कि 18 साल पूरे कर चुके या 1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवाओं से फार्म-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नहीं। ग्राम पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों का मिलान कर अंतर पहचानने और उसे दूर करने के निर्देश दिए गए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए के जरिए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने को कहा गया। बैठक में फार्म-8, मतदाताओं के स्थान बदलने और डुप्लीकेसी के मामलों की समीक्षा की गई। पुनरीक्षण पर नजर रखने के लिए ईआरओ, बीएलओ और सुपरवाइजर का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया। बेहतर काम करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने, लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने और तय लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर संगीता सिंह ने संभल विधानसभा के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज और बाल विद्या मंदिर के आठ बूथों का निरीक्षण किया। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम संभल विकास चंद्र, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User