पल्लवी पटेल ने सरकार को मुद्दों पर विफल बताया:रोजगार एवं भागीदारी यात्रा जौनपुर पहुंची; 8 दिसंबर को लखनऊ में होगा समापन

Nov 28, 2026 - 17:40
0
पल्लवी पटेल ने सरकार को मुद्दों पर विफल बताया:रोजगार एवं भागीदारी यात्रा जौनपुर पहुंची; 8 दिसंबर को लखनऊ में होगा समापन
अपना दल कमेरावादी की रोजगार एवं भागीदारी यात्रा शनिवार शाम 4:30 बजे जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सिहोरीवीर गांव पहुंची। यहां सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यह यात्रा संविधान दिवस पर वाराणसी के सारनाथ से शुरू हुई थी। अलग-अलग जिलों से होते हुए इसे राजधानी लखनऊ पहुंचना है। जौनपुर पहुंचने पर डॉ. पल्लवी पटेल ने रास्ते में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाए। पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ी है और किसान, छात्र व युवा परेशान हैं। उनके मुताबिक, देश में बेरोजगारों की बड़ी संख्या तैयार हो गई है और सरकार के पास भाषण के अलावा कुछ नहीं है। पटेल ने नारा दिया, ‘रोजगार नहीं तो सरकार नहीं और भागीदारी नहीं तो सरकार नहीं।’ यात्रा के दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल जुलूस में गांवों तक पहुंचीं। अलग-अलग जगहों पर आम सभाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान रात का ठहराव तय विधानसभा क्षेत्र के गांवों में होगा। कोई नेता सर्किट हाउस या गेस्ट हाउस में नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उसके बुनियादी सवालों पर काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की योजना है। पटेल ने लोगों से 8 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की। इसी दिन यात्रा का समापन होना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User