औरैया में नव निर्वाचित महामंत्री का स्वागत:अतेंद्र पांडेय विमल को शहर के प्रतिष्ठानों पर सम्मानित किया

Nov 28, 2026 - 17:40
0
औरैया में नव निर्वाचित महामंत्री का स्वागत:अतेंद्र पांडेय विमल को शहर के प्रतिष्ठानों पर सम्मानित किया
औरैया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित महामंत्री अतेंद्र पाण्डेय विमल एडवोकेट का शनिवार को शहर में कई जगह स्वागत किया गया। 26 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन कचहरी में अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद शनिवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। फूल-मालाओं और पटका पहनाकर किया स्वागत दिबियापुर बाईपास स्थित राधा फिलिंग सेंटर पर रतन अवस्थी और ऋषभ त्रिपाठी एडवोकेट की टीम ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जालौन चौराहे पर अवस्थी प्लाजा में पूर्व सभासद एवं परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट की टीम ने उन्हें पटका पहनाया और भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया। रोडवेज बस स्टेशन के सामने कमला लॉज के मालिक सतेंद्र शुक्ला ने खुशी जताते हुए उनका मुंह मीठा कराया। कानपुर रोड स्थित उमंग ट्रेडर्स पर आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद दीक्षित एडवोकेट, रवि दीक्षित, अनिल दीक्षित और उमंग ने शुभकामनाएं दीं। एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुदीप चौहान और वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। आरएसएस जिला कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट नव निर्वाचित महामंत्री अतेंद्र पाण्डेय विमल ने आरएसएस के जिला कार्यालय पहुंचकर जिला प्रचारक अनूप जी से शिष्टाचार भेंट की। जानकी वाटिका में तिलक महाविद्यालय के प्रो. डॉ. सुयश शुक्ला, डॉ. गौरव अग्रवाल, प्रो. हिमांशु मिश्रा, पूर्व एनएसजी कमांडो प्रमोद त्रिपाठी, पूर्व प्रवक्ता ब्रह्म कुमार पाण्डेय और शिव कांत दीक्षित बबलू सहित अन्य लोगों ने उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रमों में आयुष शुक्ला एडवोकेट, रोहित त्रिपाठी (केजी), केशव पाठक एडवोकेट, रवि भदौरिया एडवोकेट, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सेंगर एडवोकेट और शशिकांत तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User