बुलंदशहर में खुर्जा के एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों को चार्जशीट:भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण की शिकायत पर कार्रवाई, जांच शुरू

Nov 17, 2026 - 11:22
0
बुलंदशहर में खुर्जा के एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों को चार्जशीट:भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण की शिकायत पर कार्रवाई,  जांच शुरू
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के धरना-प्रदर्शन के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने खुर्जा के एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों को चार्जशीट जारी की है। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और किसानों व उपभोक्ताओं के शोषण के आरोपों की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ठा. देवराज सिंह उर्फ देवू ने खुर्जा क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान हुई अनियमितताओं की शिकायत की थी। कार्रवाई की मांग को लेकर किसान यूनियन खंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रही थी। मामले की जांच के लिए निगम के प्रबंध निदेशक ने दो सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने 14 अक्टूबर को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपी। इसमें तीन अधिकारियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आई। इसके बाद खुर्जा के एक्सईएन राजीव कुमार आर्य, एसडीओ प्रथम अविनाश कुमार चौधरी और एसडीओ द्वितीय संतोष त्रिपाठी को चार्जशीट जारी की गई। तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मेरठ के मुख्य अभियंता को सौंपी विस्तृत जांच की जिम्मेदारी विस्तृत जांच के लिए मेरठ क्षेत्र-द्वितीय के मुख्य अभियंता को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें संबंधित साक्ष्यों की पुष्टि करने और तीनों अधिकारियों की व्यक्तिगत सुनवाई के बाद जल्द अंतिम जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User