मुरादाबाद में रिहायशी इलाके में दिखा जंगली गीदड़:रानी किशोरी फाटक के पास छिपा था, देखते ही मची अफरा-तफरी

Nov 17, 2026 - 11:22
0
मुरादाबाद में रिहायशी इलाके में दिखा जंगली गीदड़:रानी किशोरी फाटक के पास छिपा था, देखते ही मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में देर रात रानी किशोरी फाटक के पास रिहायशी इलाके में एक जंगली गीदड़ दिखाई दिया। आबादी के बीच जंगली जानवर को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गीदड़ एक वाहन के नीचे छिपकर बैठा हुआ था। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लालबाग चौकी प्रभारी ओम शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले भीड़ को वहां से हटाया, ताकि किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान भागा गीदड़ पुलिस टीम की मौजूदगी में गीदड़ को सुरक्षित बाहर निकालने और पकड़ने के लिए रेस्क्यू की कोशिश शुरू की गई। इसी दौरान वह मौका पाकर वाहन के नीचे से निकलकर भाग गया। गीदड़ के अचानक भागने से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इलाके में बनी चर्चा, लोगों में चिंता काफी देर तक इलाके में गीदड़ को लेकर चर्चा होती रही। रिहायशी इलाके में जंगली जानवर के पहुंचने से स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच इस तरह जंगली जानवर दिखाई देना चिंता की बात है। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में लोग सतर्क नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User