ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई किशोरी का फंदे पर मिला शव:किशोर हिरासत में, भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया था
शाहजहांपुर बुधवार देर रात एक 15 साल किशोरी का शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे, तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पीछे परिसर में पहुंचे। वहां किशोरी का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कांट थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी का गांव में रहने वाले 17 साल के नाबालिग से करीब छह महीने से अफेयर चल रहा था। बुधवार रात दोनों की मुलाकात के दौरान परिवार के एक सदस्य ने उन्हें देख लिया था। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। हालांकि, किशोरी की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। रात में घर से निकली थी किशोरी परिवार के मुताबिक, बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी घर से करीब 100 मीटर दूर गई थी। वहां गांव से करीब 200 मीटर दूर रहने वाला नाबालिग भी पहुंचा था। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी किशोरी के चचेरे भाई की नजर उन पर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो दोनों वहां से चले गए। तलाश के दौरान घर के पीछे मिला शव घटना के बाद परिवार के लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला। इसी बीच परिवार के लोगों को मकान के पीछे से कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचने पर किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे सूचना मिलने पर एसपी सिटी देवेंद्र सिंह और सीओ सदर शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने नाबालिग पर लगाए आरोप किशोरी के पिता ने नाबालिग पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)