गाजियाबाद में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास:पत्नी और छह साल की बेटी के लापता होने से परेशान था, अस्पताल में भर्ती

Nov 25, 2026 - 11:33
0
गाजियाबाद में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास:पत्नी और छह साल की बेटी के लापता होने से परेशान था, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी और छह साल की बेटी के लापता होने से परेशान एक व्यक्ति ने मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने देखा तो उन्हें धक्का देकर आग बुझाई। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति करीब 25 प्रतिशत झुलसे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना पिंक बूथ चौकी के पीछे सुनसान जगह पर हुई। मूल रूप से आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी आशीष पांडेय नंदग्राम में टेंपो स्टैंड के पास गली नंबर दो में परिवार के साथ रहते हैं। आशीष के मुताबिक, उनकी पत्नी कंचन 28 अक्टूबर को छह साल की बेटी गौरी को लेकर घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद आशीष ने 29 अक्टूबर को नंदग्राम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने एक नवंबर को मां-बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। वह पत्नी और बेटी की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों के पास जाते रहे। थाना प्रभारी से मिलने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद छह नवंबर को वह लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचे। वहां शिकायत के बाद नंदग्राम थाना प्रभारी को फोन कर अपहरण की धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फिर भी उन्हें मां-बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिली। 11 नवंबर को उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। पत्नी ने खुद को चंडीगढ़ में रिश्तेदार के यहां बताया और जल्द लौटने की बात कही। आशीष ने इसकी जानकारी जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार को दी। आशीष के मुताबिक, पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन जोधपुर में मिलने की बात कही थी। 23 नवंबर को वहां जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने को कहा गया। लेकिन जब वह गाड़ी लेकर चौकी पहुंचे, तो जांच अधिकारी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User