बाबा पनकी धाम में भंडारा:कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर लाखों भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Nov 25, 2026 - 10:44
0
बाबा पनकी धाम में भंडारा:कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर लाखों भक्तों ने लिया आशीर्वाद
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर बाबा पनकी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लाखों सनातनी भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा पनकी धाम "जै जै राम, जै हनुमान" के जयकारों से गूंजता रहा। बाबा के परम भक्त समाजसेवी छोटे भाई निलेश पांडेय और उनकी धर्म पत्नी समाजसेवी श्रीमती गीता पांडेय ने एक बजे सुंदर भव्य भंडारे का आयोजन किया। इसमें भक्तों के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए गए, जिन्हें भक्तों ने खूब चखा। भंडारा नौ बजे तक चलता रहा। सुंदर भंडारा आयोजन के लिए छोटे भाई निलेश पांडे और गीता पांडे की पूरी टीम को बधाई दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User