लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी मॉक ड्रिल:अभ्यास, सुरक्षा और बचाव व्यवस्था परखेंगी एजेंसियां; 2 घंटे चलेगा अभ्यास

Nov 25, 2026 - 10:27
0
लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी मॉक ड्रिल:अभ्यास, सुरक्षा और बचाव व्यवस्था परखेंगी एजेंसियां; 2 घंटे चलेगा अभ्यास
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इमरजेंसी मॉक ड्रिल होगी। यह अभ्यास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें विमान से जुड़ी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखी जाएंगी। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यह फुल स्केल एयरोड्रोम इमरजेंसी एक्सरसाइज पहले से तय कार्यक्रम के तहत होगी। इसके लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) भी जारी किया गया है। एजेंसियों के बीच तालमेल की होगी जांच मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियां हिस्सा लेंगी। इस दौरान राहत और बचाव की तैयारियां परखी जाएंगी। यह भी देखा जाएगा कि आपात स्थिति में एजेंसियां कितनी तेजी से कार्रवाई करती हैं। उनके बीच तालमेल और समन्वय की भी जांच होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User