जमीन विवाद में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या:बांदा में भतीजे पर चाकू से गोदकर मारने का आरोप, गिरफ्तार
बांदा के कालूकुआं इलाके में घर के निचले हिस्से में सो रहे 75 साल बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका बेटा, बहू और परिवार के दो बच्चे छत पर सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जमीन के विवाद में मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। रात 12 बजे घर में घुसकर हत्या कालूकुआं मजार के पास रहने वाले लल्ला राजपूत (75) मंगलवार रात घर के निचले हिस्से में अकेले सो रहे थे। उनका बेटा रामगोपाल, बहू शांति और परिवार के दो बच्चे छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनके गले पर अलग-अलग जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 10 विश्वा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद मृतक के बेटे रामगोपाल ने बताया कि परिवार में करीब 10 विश्वा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके भतीजे भूरा राजपूत जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि दीपावली के दिन भी भूरा ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। उस समय जमीन नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। भाई की मौत के बाद बढ़ा था विवाद परिजनों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले रामगोपाल के भाई चंद्रपाल की मौत के बाद जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद और बढ़ गया था। जमीन किसके नाम होगी, इसे लेकर दोनों पक्षों में मतभेद चल रहे थे। रामगोपाल ने इसी विवाद में पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी भूरा राजपूत को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)