चार-दिन से लापता राजमिस्त्री का पेड़ से लटका मिला शव:फिरोजाबाद में बाजार जाने की बात कहकर निकले थे घर से
फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के बेलनगंज गांव निवासी 45 वर्षीय शांतिलाल का शव शुक्रवार शाम कूमरपुर-परीक्षितपुर मार्ग पर नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह मंगलवार शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। चार दिन बाद उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार, शांतिलाल मंगलवार शाम करीब पांच बजे इसौली बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। गुरुवार को बेटे नितिन ने थाना रजावली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे कूमरपुर-परीक्षितपुर मार्ग पर नीम के पेड़ से शव लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। राजमिस्त्री का काम कर चलाते थे परिवार शांतिलाल के चचेरे भाई विजयपाल ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता देवी (41), बेटे रितिक (12) और नितिन (14) तथा बेटी मुस्कान (17) हैं। परिजनों के मुताबिक, उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। शांतिलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)