धनतेरस पर कानपुर के बजारों में उमड़ी भीड़:सोना-चांदी से लकेर बर्तनों की खरीदारी, इमारतें रंग-बिरंगी लाइटों से सजीं
कानपुर में धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर की इमारते रंग-बिरंगी लाइटों से सजी हुईं हैं। त्योहार की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग पूजन सामग्री से लेकर घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों की झालरें और आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां खरीद रहे हैं। धनतेरस पर दीपावली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, परंपरा के अनुसार लोग सोने-चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदने के लिए भी बाजार पहुंच रहे हैं। ज्वैलरी और बर्तनों की दुकानों पर भीड़
शहर के नवीन मार्केट, बिरहाना रोड स्थित ज्वैलर्स मार्केट और बादशाहीनाका के लइया-खील बाजार में खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। ज्वैलरी की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वालों की भीड़ है। वहीं, बर्तनों की दुकानों पर भी लोग अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों और सजावटी सामान की भी खूब डिमांड
धनतेरस और दीपावली को लेकर कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ है। महिलाएं लेडीज सूट और अन्य कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा घरों को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए इलेक्ट्रिक झालर, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां और अन्य सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हो रही है। कुल मिलाकर धनतेरस के मौके पर कानपुर के बाजारों में त्योहार का उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)