धनतेरस पर बिजनौर में बाजारों की उमड़ी लोगों की भीड़:सर्राफा बाजार में 150 करोड़, वाहनों की खरीदारी 300 करोड़ तक पहुंची
बिजनौर में धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार जिले में 600 से 800 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। उनका कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। सिविल लाइन, सदर बाजार, नजीबाबाद रोड और मेरठ रोड पर सुबह से देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। लोगों ने सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, मिठाई, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खरीदे। व्यापारियों के दिए आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 100 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। सर्राफा बाजार में करीब 150 करोड़ और वाहन बाजार में लगभग 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, कपड़े, बर्तन और मिठाई का कारोबार करीब 50 करोड़ रुपये रहा सर्राफा बाजार में स्टॉक खत्म, वाहनों की डिलीवरी के लिए लगी कतार सर्राफा दुकानों पर सोने-चांदी के सिक्कों, जेवर और बर्तनों की खूब बिक्री हुई। कुछ दुकानों पर स्टॉक भी खत्म हो गया। कपड़े, सजावट के सामान, मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। वाहन शोरूम से करीब 1,000 बाइक और 300 कारों की डिलीवरी की गई। कई ग्राहकों को तत्काल वाहन नहीं मिल सके, ऐसे में उन्हें ऑर्डर देना पड़ा। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी, फ्रिज और मोबाइल की भी खूब बिक्री हुई। शहर के व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और अन्य व्यापारियों ने जिले में कुल 600 से 800 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जताया। हुंडई की 100 कारों की डिलीवरी की गई: विवेक चौधरी हुंडई शोरूम के स्वामी विवेक चौधरी ने बताया कि धनतेरस पर उनके शोरूम से 100 कारों की डिलीवरी की गई। वहीं, 120 बुलेट बाइक की भी डिलीवरी हुई। लोगों में वाहन खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहा। इस बार धनतेरस पर अच्छी बिक्री हुई है। महिंद्रा के करीब 75 ट्रैक्टर बिके: संदीप चौधरी महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के डायरेक्टर चौधरी नरेंद्र सिंह ने बताया कि धनतेरस पर जिले में महिंद्रा के करीब 75 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। लोगों ने अपने बजट के अनुसार वाहनों की खरीदारी की। अच्छी बिक्री से व्यापारी उत्साहित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)