चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

Nov 16, 2026 - 19:37
0
चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन
गोरखपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय व्रत का समापन किया। तड़के चार बजे से ही गलियों और घाटों पर छठी मइया के मंगलगीत गूंजने लगे। महिलाएं स्नान कर नए वस्त्र धारण करने के बाद घाटों की ओर रवाना हुईं। सर्द हवाओं के बीच हजारों व्रती महिलाएं कमर भर पानी में खड़ी होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा करती रहीं। सूर्य की लालिमा दिखाई देते ही घाटों पर उल्लास छा गया। महिलाओं ने दूध और जल से सूर्यदेव को अर्घ्य देकर नैवेद्य अर्पित किया। इसके बाद दीप जलाकर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ियां छोड़कर उत्सव मनाया। घर लौटने पर महिलाओं ने ओठगन खाकर व्रत का पारण किया। इसके बाद घाटों पर छठ प्रसाद वितरण शुरू हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User