छात्रा को होटल ले जाने के आरोप में FIR:युवक की पिटाई और जबरन बुर्का पहनाने के आरोपों की जांच
बीए की छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जैकब के खिलाफ केस दर्ज की। छात्रा के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहल्ला आर्यपुरी, कैराना निवासी आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहीं, युवक की पिटाई के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। युवक को जबरन बुर्का पहनाने का आरोप भी सामने आया था। आश्रम के पास युवक को पकड़कर की थी पिटाई मामला सोमवार दोपहर पानीपत रोड स्थित ऊंचा गांव आश्रम के पास का है। बताया गया कि डॉ. गौतम नाथ योगी और हिंदू संगठन के कुछ युवकों ने पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास एक युवक को पकड़ लिया था। उस समय युवक के साथ बीए की छात्रा मौजूद थी। आरोप है कि युवक ने छात्रा को बुर्का पहना रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के युवकों ने विरोध जताया और युवक की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पिटाई करने वालों की भूमिका की भी जांच पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जैकब के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया। दूसरी ओर, वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पिटाई करने वालों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान किया गया है। युवक की पिटाई के मामले की भी जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)