छठ पर्व से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण:महराजगंज में डॉ. पुष्पलता मंगल ने घाटों और निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया
महराजगंज में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मंगलवार को छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर के कई इलाकों और सामुदायिक अस्पताल के पीछे बन रहे पुल का निरीक्षण किया। डॉ. मंगल ने शास्त्री नगर, बलिया नाला और सरोजनी नगर में साफ-सफाई, घाटों और आसपास की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि पर्व से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लें, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर पालिका जरूरी इंतजाम करेगी। इस दौरान सभासद शेषमणि पटेल, ब्रजकिशोर सिंह, लालजी गुप्ता, सुजीत यादव और अभिषेक राय मौजूद रहे। सफाई नायक इंद्राशन, लालबहादुर, मानिक चंद, अंकित, विनोद गौतम, परवीन कुमार, कलामुद्दीन, मकसूद खान, समीम खान, शेख अब्दुल्ला, मेराज प्रधान, आरिफ खान, दीपक कुमार, सुरेश कनौजिया और भानु प्रताप शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)