जमीन के विवाद में छोटे भाई के परिवार को पीटा:ललितपुर में 3 लोग घायल, बड़े भाई पर मारपीट करने का आरोप
ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र के कुरयाना मोहल्ले में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में बड़े भाई ने अपने बेटे, पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में छोटे भाई, उसकी पत्नी और मां घायल हो गए। कोमल और उनकी पत्नी जशोदा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुबह 6 बजे घर पहुंचकर की मारपीट वार्ड नंबर 2 निवासी 56 वर्षीय कोमल के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनका बड़ा भाई अपने बेटे, बहू, पत्नी और अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा। 40 डिसमिल जमीन को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कोमल के साथ मारपीट की। बचाने पहुंचीं मां और पत्नी को भी पीटा कोमल को बचाने पहुंचीं उनकी 50 वर्षीय पत्नी जशोदा और 70 वर्षीय मां बांसीबाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। घायलों को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कोमल और जशोदा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दोनों को वहां भर्ती कराया गया। छह महीने पहले भी मारपीट का आरोप कोमल ने बताया कि वह विवादित 40 डिसमिल जमीन पर खेती करते हैं और उनका बड़ा भाई उस पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि करीब छह महीने पहले भी बड़े भाई ने उनके साथ मारपीट की थी। कोमल ने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)