छठ पूजा पर गंगातट पर तैनात रहेंगे 400 पुलिसकर्मी:उन्नाव में DM-SSP ने घाट की परखी तैयारी, गोताखोर होंगे तैनात
उन्नाव में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को DM घनश्याम मीणा और SSP जयप्रकाश सिंह ने गंगातट का निरीक्षण किया। पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गंगा में गोताखोर भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा और सफाई देखी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे DM घनश्याम मीणा, SSP जयप्रकाश सिंह, ADM सुशील कुमार गोंड और SDM सदर राजेश विश्वकर्मा गंगातट पहुंचे। अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों का जायजा लिया। छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ संभालने के निर्देश दिए। घाटों के रास्ते व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने को कहा गया। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती छठ पूजा के दौरान महिलाएं और पुरुष गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगे। गंगा में स्नान और पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गहरे पानी में जाने से रोकेंगे गोताखोर अधिकारियों ने गहरे पानी में जाने से रोकने, घाटों पर निगरानी रखने और गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए। 400 से अधिक पुलिसकर्मी घाटों, आसपास के प्रमुख रास्तों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्यूटी करेंगे। संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)