बारूद भरी लोहे की नाल फटने से किशोर घायल:मथुरा में पुलिस ने छापा मारकर जब्त कीं

Nov 10, 2026 - 15:07
0
बारूद भरी लोहे की नाल फटने से किशोर घायल:मथुरा में पुलिस ने छापा मारकर जब्त कीं
मथुरा में लोहे की नाल में बारूद भरकर पटाखे की तरह धमाका करने के दौरान हुए विस्फोट में 17 वर्षीय किशोर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मथुरा पुलिस एक्शन में आ गई है। हादसे के बाद पुलिस ने खतरनाक तरीके से धमाके करने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की नालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में पुलिस ने छापेमारी कर सड़क किनारे से भारी मात्रा में लोहे की नाल बरामद की हैं। दरअसल, दो दिन पहले लोहे की नाल में बारूद भरकर धमाका करने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया था। इसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और ऐसे खतरनाक उपकरणों की बिक्री तथा इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय भाषा में इन लोहे के उपकरणों को नाल कहा जाता है। इन्हें लोहे के पाइप अथवा मजबूत लोहे की छड़ों से तैयार किया जाता है। इनमें बारूद भरकर धमाका किया जाता है। धमाके की आवाज इतनी तेज होती है कि आसपास के इलाके तक गूंज उठते हैं। कई बार इनका इस्तेमाल करते समय विस्फोट होने से गंभीर हादसे हो जाते हैं। किशोर के घायल होने की घटना ने इस खतरनाक तरीके से धमाके करने के चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रही है, जहां लोहे की नाल बनाई या बेची जाती हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नालों को जब्त किया जा रहा है। साथ ही इनके निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य खतरनाक तरीके से धमाके करने पर रोक लगाना और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकना है। पुलिस की कार्रवाई से नाल का इस्तेमाल करने और इनकी बिक्री करने वालों में खलबली मची हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User