चित्रकूट में 150 साल पुरानी रामलीला में हुआ रावण दहन:जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान, राम-रावण युद्ध का मंचन देखने उमड़े लोग
चित्रकूट की ग्राम पंचायत बिहार में बुधवार शाम 5:30 बजे राम सैया मैदान के पास रावण दहन किया गया। करीब 150 साल पुरानी रामलीला के समापन पर भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। तत्कालीन राजा ने कराई थी रामलीला की शुरुआत ग्राम पंचायत बिहार में रामलीला की परंपरा करीब डेढ़ सौ साल पुरानी है। इसकी शुरुआत क्षेत्र के तत्कालीन राजा दिल दरिया जू ने कराई थी। तब से गांव में इस धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का लगातार निर्वहन किया जा रहा है। वर्तमान में राजा के पोते बंसी बिहारी चौबे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। गांव के लोग ही निभाते हैं सभी पात्रों की भूमिका इस रामलीला की खास बात यह है कि भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और रावण समेत सभी पात्रों की भूमिका गांव के लोग ही निभाते हैं। ग्रामीणों की इस आयोजन से गहरी आस्था जुड़ी हुई है। वर्षों से चली आ रही यह रामलीला गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)