चित्रकूट में बालू-मोरम खनन क्षेत्र की जांच:जलस्तर के नियमों में गड़बड़ी की आशंका, पट्टाधारक को नोटिस

Nov 21, 2026 - 17:01
0
चित्रकूट में बालू-मोरम खनन क्षेत्र की जांच:जलस्तर के नियमों में गड़बड़ी की आशंका, पट्टाधारक को नोटिस
चित्रकूट में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर टास्क फोर्स ने शनिवार शाम 4 बजे कर्वी तहसील के डिघरी गांव में बालू-मोरम खनन क्षेत्र की जांच की। जांच में पट्टाधारक स्वीकृत क्षेत्र के भीतर खनन करता मिला। हालांकि, जलस्तर से जुड़े नियमों के पालन में अनियमितता की आशंका पर खनिज विभाग ने पट्टाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 18 अप्रैल से 16 जनवरी तक खनन की अनुमति खनिज अधिकारी के मुताबिक, डिघरी गांव के गाटा संख्या 200 में 18 अप्रैल 2026 से 16 जनवरी 2027 तक खनन की अनुमति दी गई है। मानसून के दौरान खनन बंद रहा था। नवंबर में कुछ दिन पहले यहां दोबारा खनन शुरू हुआ। जांच के दौरान पट्टाधारक स्वीकृत क्षेत्र में खनन करता मिला। लेकिन जलस्तर से संबंधित नियमों के पालन में गड़बड़ी की आशंका के चलते विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 578 वाहनों पर कार्रवाई, 3.28 करोड़ जुर्माना वसूला खनिज विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक अवैध खनन और परिवहन के मामलों में 578 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में 328.91 लाख रुपए यानी 3 करोड़ 28 लाख 91 हजार रुपए जुर्माने के रूप में जमा कराए गए। नवंबर में अवैध खनन के मामलों में 40.75 लाख रुपए की वसूली की गई। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर निगरानी के निर्देश डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों को जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टास्क फोर्स को लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User